✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ईडी ने फिर बुलाया हामिद अख्तर को, जानिए जेल अधीक्षक का क्या है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:59:50 AM

रांची(RANCHI)- ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय वैसे अधिकारियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्ट अधिकारियों को सहायता पहुंचा रहे हैं. एक बार फिर से होटवार जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर को समन भेजा है. उन्हें 27 जून को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए. अब उन्हें 30 जून को फिर से बुलाया गया है.

क्या कुछ मामला है होटवार जेल अधीक्षक से जुड़ा

होटवार जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर से जेल मैनुअल के बारे में पूछताछ की जाएगी किस प्रकार से जेल के अंदर बंद प्रेम प्रकाश और छवि रंजन के बीच मुलाकात होती रही. इस बारे में एक बार फिर से उनसे पूछताछ होगी. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर को भी समन भेजा गया है. 30 जून को उन्हें भी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचना है. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कारा होटवार में बंद अधिकारी और दलाल के बीच मुलाकात की सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है जिसमें सबकुछ साफ दिख रहा है. धीरे-धीरे यह साफ हो रहा है कि जेल के अंदर बंद अधिकारी और दलाल किस प्रकार से मिलते जुलते रहे हैं.आईएएस पूजा सिंघल से भी यह मामला जुड़ा है.

Tags:jharkhandranchiED again called Hamid Akhtared interogation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.