✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ED ACTION: साहिबगंज DC पर आर्म्स एक्ट का होगा मामला दर्ज!अपनी सैलरी को कभी नहीं लागते थे हाथ

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:43:46 PM

रांची(RANCHI): साहिबगंज DC रामनिवास यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है. करीब 14 घन्टे से ईडी की दबिश Dc के ठिकानों पर जारी है. अब तक की छापेमारी में आठ लाख नगद और 14 राउंड 9MM की गोली बरामद हुई है. जानकारी यह भी है कि रामनिवास यादव दो साल से साहिबगंज के उपायुक्त है. लेकिन आज तक उन्होंने अपने बैंक खाते से पैसे की निकासी नहीं की है. इससे साफ है कि रामनिवास यादव पर ईडी की गाज गिरनी तय है.

बताया जा रहा है कि रामनिवास यादव के ठिकानों पर फ़ाइल में नोट रखे हुए थे. जो कुल मिला कर आठ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. इसके अलावा 14 राउंड गोली का हिसाब भी DC साहब के पास नहीं है. इतना ही नहीं कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए है. गोली बरामद मामले में DC के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला ईडी दर्ज कराएगी. तमाम चीजों को मिला कर देखे तो साफ है सारे सबूत इनके खिलाफ इशारा का रहे  है.

रांची, साहिबगंज, राजस्थान और बंगाल में एक साथ 12 ठिकानों पर ईडी ने अहले सुबह छापेमारी की है. जिसमें साहिबगंज DC रामनिवास यादव के अलावा DSP प्रमोद मिश्रा समेत कारोबारी का ठिकाना शामिल है. बता दे कि यह वही DC है जिनसे अवैध खनन मामले में ईडी दफ्तर में दो बार लंबी पूछताछ चली थी. यह पूछताछ 2023 के फरवरी माह में हुई थी.इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए और भी कई लोगों को समन हुआ.उन सभी से पूछताछ हुई. बाद में फिर अब जब ईडी को लगा कि रामनिवास यादव से बहुत कुछ जानकारी नहीं निकल पाई है,तो छापेमारी की गई.

Tags:JharkhandED actionEd raid jharkhandJharkhand updatesSahibganj DCdC sahibganjJharkhand newsDc ramniwas yadavsahibganj DC raid

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.