☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हर घर तिरंगा अभियान की गूंज: बाबूलाल मरांडी की भव्य तिरंगा यात्रा, अमित शाह-योगी ने तिरंगे संग खिंचाई सेल्फी

हर घर तिरंगा अभियान की गूंज: बाबूलाल मरांडी की भव्य तिरंगा यात्रा, अमित शाह-योगी ने तिरंगे संग खिंचाई सेल्फी

रांची (RANCHI) : भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान आज यानि की 13 अगस्त से शुरू हो गया है और यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा. ऐसे में अभियान के तहत केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने आवासों व कार्यालयों में तिरंगा फहराया. साथ ही राज्य के कई जिलों में तिरंगा यात्रा भी निकली जा रही है. इसी कड़ी में आज रांची में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है. रांची के मोरहाबादी मैदान से तिरंगा यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची और इस यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में एनसीसी के कैडेट्स भी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. 

वहीं मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की तिरंगा को आन बान और शान का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि देश के लोग भी भारतीय जवान और सेना के प्रति गौरव और सम्मान की भावना रखते है. बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा की तिरंगा यात्रा, देश के वीर जवानों को सम्मान देने का माध्यम है. मौके पर सांसद आदित्य साहू ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के वीर जवानों को याद करने का मौका मिलता है. 

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया. साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोस्ट की है. इसके अलावा हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में  तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी.

Published at:13 Aug 2025 09:05 AM (IST)
Tags:tiranga yatratiranga yatra 2025big updatejharkhand me tiranga yatrababulal marandiamit shahyogi adityanandtiranga yatra in ranchi
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.