✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद का पूर्वी टुंडी: कई दिनों से लापता युवती की लाश पेड़ से टंगी मिली, पढ़िए फिर क्या हुआ

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:20:33 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के पूर्वी टुंडी की रामपुर पंचायत के महुआटांड़ गांव के समीप जंगल में पेड़ से लटकती हुई एक युवती  की लाश बरामद की गई है.  रविवार की सुबह 10 बजे पेड़ से लटकती हुई यह  लाश देखी गई.  उसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.  युवती  सलवार- कमीज पहन रखी थी और दुपट्टे के सहारे लाश पेड़ से झूल रही थी .  लाश  के आसपास दुर्गंध फैल गई थी.  युवती  का  शव   देखने से ऐसा अंदाज लगाया जा रहा है कि  घटना कुछ दिन पहले की है. 

 सूचना पर पूर्वी टुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव  को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  बताया जाता है कि युवती  अपने मौसी के घर पर रह  रही थी.  उसके  माता-पिता नहीं है.  वह बुधवार शाम से ही घर से लापता थी.   ग्रामीण युवती का विवरण देने से बच रहे है.  पुलिस ने पुष्टि के है कि  एक अज्ञात महिला का शव  बरामद हुआ है. लाश को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadPurwi TundiYuwatiPoliceEast Tundi of DhanbadDead body found in DhanbadDhanbad policeCrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.