✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड की राजनीति में आया भूचाल, बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो से गरमाई राजनीति, दे सकते हैं इस्तीफा, बन्ना का बयान - फर्जी है सब

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:53:38 PM

रांची(RANCHI)- एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील वीडियो चैटिंग के मामले की वजह से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बड़े संकट में घिर गए हैं. उन पर राजनीतिक हमला शुरू हो गया है. जिस प्रकार का यह वीडियो है उससे साफ लगता है कि यह मामला एक-दो दिनों में बड़ा हो सकता है और स्वास्थ्य मंत्री को मजबूरन इस्तीफा देना पड़ सकता है.

बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं. कांग्रेस के अंदर भी इस प्रकरण को लेकर भूचाल आ गया है. कांग्रेस पार्टी के अंदर बन्ना के विरोधी चटकारे ले रहे हैं. उनके दुश्मन नंबर वन निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री की चरित्र हीनता की यह पराकाष्ठा है.

निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर वीडिओ किया पोस्ट

गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा है कि देख लीजिए क्या है झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का हाल. पूरी मीडिया में खबर आग की तरह फैल गई है. राष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा हो रही है.

बन्ना गुप्ता ने कहा ये सब सोची समझी साजिश

इधर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बयान जारी कर कहा है कि मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष की भावना के साथ आज के कुछ राजनीतिक विरोधी एक सोची समझी साजिश के तहत फर्जी वीडियो को जानबूझकर वायरल कर रहे हैं इस संबंध में उन्होंने FIR करवा दिया है पुलिस जांच के बाद यह दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उन्होंने धमकी भी दी है कि जिन्होंने उन्हें फंसाने का काम किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:JharkhandRanchiBanna guptaBanna gupta viral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.