✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम के बयान से झारखंड में भूचाल! पत्नी समेत सभी महिलाओं से भाजपा कर रही माफी मांगने की मांग

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:32:23 PM

रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का महिलाओं पर दिए बयान ने झारखंड में राजनीतिक तपिश को बढ़ दी है. अब इस मुद्दे को लेकर भाजपा CM हेमंत सोरेन को घेरने में लगी है. साथ ही सीधे सभी महिलाओं से माफी मांगने की मांग कर रही है. इसी कड़ी में आरती कुजूर ने इस बयान पर सीएम की आलोचना करते हुए इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

महिलाओं के सम्मान को तार-तार करने में लगी है हेमंत सरकार

आरती कुजूर ने कहा कि एक तरफ केंद्र के मोदी सरकार महिलाओं को सशक्त कर रही है. महिलाओं के लिए कई सारी नई योजना जैसे शौचालय बनाना,आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना,जननी सुरक्षा योजना,मातृत्व अवकाश योजना सहित कई योजना चला रही है औऱ महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रही है. तो वहीं झारखंड सरकार महिलाओं के नाम संचालित योजना को खत्म करने,महिलाओं के सम्मान को तार-तार करने में लगी हैं.

महिलाओं से माफी मांगे सीएम हेमंत

लेकिन अब झारखंड की महिलाएं झामुमो और मुख्यमंत्री की ओछी मानसिकता को समझ चुकी है. साथ ही उन्होंने कहा कि सोरेन जी आपके घर की मां,बहन और पत्नी भी ब्यूटी पार्लर जाति है. कई महिलाएं इस रोजगार के कारण अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है. इसलिए अपनी पत्नी सहित झारखंड की सभी महिलाओं से मुख्यमंत्री माफी मांगे.   

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaylatest newsjharkhandnews jharkhandtoday jharkhand newsranchi newsjharkhand breaking newsjharkhand today newstop newsjharkhand latest newshemant soren newsbreaking newshemant soren statementcm statmentbjp vs jmm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.