✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की "नई "भाजपा में भूचाल :प्रदेश कार्यालय के किस नेता ने किसको बताई है औकात, पढ़िए-क्या है पूरी Inside Story !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:33:07 PM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में भाजपा वह नहीं रही, जो थी. इस पर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन दिख तो कुछ ऐसा ही रहा है. वैसे तो धनबाद में भाजपा नेता अथवा संगठन की बात की जाए तो पांच  "खूंटे"  महत्वपूर्ण रूप से गिने जाते है. एक है सांसद ढुल्लू महतो का, दूसरा है पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह का, तीसरा है सिंह मेंशन का, चौथा  विधायक राज सिन्हा का, पांचवा पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल का.  समय-समय पर कौन मजबूत दिखता है, कौन कमजोर पड़ता है, इस पर चर्चाएं चलती  रही है.  

धनबाद भाजपा का यह भूचाल कहा जा कर थमेगा ?

वैसे भाजपा में अभी भूचाल आया हुआ है. महानगर में सक्रिय सदस्यता को लेकर जो सूची जारी की गई है, उसको लेकर बवंडर मचा हुआ है. कहा जाता है कि प्रदेश कार्यालय के एक पदाधिकारी की जारी सूची में चली है. इस पदाधिकारी के सम्बन्ध सांसद ढुल्लू महतो और विधायक रागनी सिंह से ठीक नहीं है. बताते हैं कि सक्रिय सदस्यों की सूची में दोनों नेताओं के समर्थक प्रभावित हुए है. वैसे तो गुरुवार को ग्रामीण भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई. बताया जाता है कि ग्रामीण भाजपा के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं हुई है. एक मंडल अध्यक्ष की घोषणा तकनीकी कारणों  से नहीं की गई है. जबकि दो पर सांसद ढुल्लू महतो की आपत्ति थी. इस वजह से प्रदेश के निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही है.  

महानगर के मंडल अध्यक्षों की भी जल्द हो जाएगी घोषणा 

वैसे कहा जा रहा है कि महानगर के मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी. सूची धनबाद पहुंच गई है. चुकि विधानसभा चल रही थी, इसलिए विधायकों की मौजूदगी की प्रतीक्षा की जा रही थी. विधानसभा खत्म हो गई है. विधायक रहेंगे, सांसद भी मौजूद रहेंगे और उनकी मौजूदगी में महानगर के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी जाएगी. बता दें कि धनबाद महानगर भाजपा में बवंडर उठा हुआ है. सवाल किये जा रहे कि क्या सांसद ढुल्लू महतो और विधायक रागनी सिंह की पकड़ पार्टी में कमजोर पड़ गई है. कुछ लोग दिल्ली का दौरा कर रहे हैं, तो कई लोग सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाल रहे है. पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल तक सक्रिय सदस्य नहीं बन पाए है. कई प्रदेश और पूर्व जिला पदाधिकारी को भी सक्रिय सदस्य नहीं बनाया गया है. सूत्र बताते हैं कि सांसद ढुल्लू महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के कुछ खास लोगों को भी जगह नहीं मिली है. सोशल मीडिया पर एक से एक प्रतिक्रियाएं आ रही है.   

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं किस ओर कर रही हैं संकेत 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं इशारा कर रही है कि गुटबाजी चरम पर है. कुछ लोग फर्जी किये जाने का भी दावा कर रहे है. हालांकि सूत्र यह भी बता रहे हैं कि फर्जीवाडे की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भी की गई है. आरोप लगाए जा रहे हैं कि धनबाद महानगर अध्यक्ष के प्रमुख दावेदारों का पत्ता साफ किया गया है. इस सूची में बड़ा खेल हुआ है. जानकारी के अनुसार  सबसे अधिक सक्रिय सदस्य जोड़ापोखर क्षेत्र से बनाए गए है. भाजपा महानगर के अध्यक्ष श्रवण राय इसी इलाके के रहने वाले है. 

कहां से कितने लोग बने है सक्रिय सदस्य, इसमें क्या हुआ है खेल 
 
सूचना के मुताबिक जोड़ापोखर से 112, धनबाद सदर से 93, बाघमारा से 85 , केंदुआ से 69, महुदा  से 65, सिनीडीह  से 60, भागा  से 55, भूली से 54, झरिया नगर से 54,मनईटांड़  से 53, बरटांड़  से 48, धनबाद प्रखंड से 31, कतरास से 52, लोयाबाद से 34, बैंक मोड़ से 39, लोदना से 39,बस्ताकोला से 34  सक्रिय सदस्य बनाये गए है. बताया जाता है कि कल 1377 लोगों ने सक्रिय सदस्यता के लिए शुल्क जमा किया था.  जिसमें 967 की सक्रिय सदस्यता को प्रदेश से स्वीकृति मिली है. 

रिपोर्ट-धनबाद  ब्यूरो

Tags:DhanbadBJPKoyalanchalNetaPradesh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.