✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जंगल में पेड़ से लटका मिला एसपीओ का शव, अपहरण कर हत्या  की आशंका                   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:12:38 AM

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित जटिया थाना अंतर्गत पड़ने वाले हथनाबेडा गांव में विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान हुए आपसी रंजिश में के कारण रविवार की रात एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई.  हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया. मृतक की पहचान हथनाबेड़ा गांव के कार्तिक नायक के रूप में हुई है.

हत्या के संबंध में हथनाबेडा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी काटने जा रहे थे, तो देखा एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका हुआ है. शव की सूचना मुंडा राम पूर्ति ने जेटेया थाना प्रभारी विपिन महतो को दी. पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच पेड़ से लटका लाश को उतारा गया.

इस दौरान घटनास्थल पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ ईकुड डुंगडुंग भी पहुंच कर हत्या के मामले की जांच में जुट गये. पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद में कार्तिक को लाठी से पीट-पीट कर हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया गया है.  हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है.

बताया जाता है कि मृतक कार्तिक नायक जेटेया थाना में एसपीओ के पद पर कार्यरत था.  घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को कार्तिक नायक विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस में शामिल था.  कार्तिक का जुलूस से अपहरण कर अज्ञात लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी.  पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया गया है.

जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ ने बताया कि हत्या हुई है,मामले की जांच चल रही है कि हत्या के पिछे काया कारण हो सकता है. वहीं मृतक का गुप्तांग काटे जाने कि बात पर जगन्नाथपुर एसडीपी इकुर डुंगडुंग नें बताया कि गुप्तांग काटे जाने का वैसा कोई मामला नहीं है यह सब महज अफवाह है.

रिपोर्ट:संतोष वर्मा, चाईबासा   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.