✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Durga Puja Traffic Alert: राजधानी रांची में आज से इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री, जानिए कहां पार्क कर सकते हैं अपनी गाड़ी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:39:31 AM

रांची (RANCHI) : दूर्गापूजा को लेकर आज यानी कि 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. इस दौरान कई प्रमुख सड़कें बड़े वाहनों के लिए बंद रहेंगी. पूजा के दौरान प्रतिदिन शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक मेन रोड़ में निजी एवं यात्री वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. दुर्गा पूजा के लिए पार्किंग व्यवस्था पर एक नज़र.

रांची की यातायात व्यवस्था में बदलाव

  • 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रांची में भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. यह व्यवस्था सुबह 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 4:00 बजे तक लागू रहेगी.
  • पूजा के दौरान प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक मुख्य मार्ग पर निजी और यात्री वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
  • कई मार्गों पर निजी छोटे और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
  • कचहरी चौक से शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक और सुजाता चौक की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • सुजाता चौक से आने वाले निजी वाहनों को केवल सैनिक मार्केट और जीईएल चर्च परिसर तक ही जाने की अनुमति होगी.
  • पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट की ओर आने वाले छोटे वाहन शाम 4:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक मीनाक्षी सिनेमा हॉल, पहाड़ी मंदिर, किशोरगंज चौक और हरमू चौक होते हुए चलेंगे.
  • हरमू बाईपास रोड से पिस्का मोड़ की ओर जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन भाजपा कार्यालय के पास पीपर टोली, कटला मोड़, हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की ओर जाएंगे.
  • कांके रोड से कचहरी चौक की ओर आने वाले छोटे वाहन जाकिर हुसैन पार्क और रेडियम रोड होते हुए कचहरी चौक जाएंगे.
  • बरियातू रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाले वाहन केवल लाइन टैंक रोड रामगढ़ ट्रैकर स्टैंड तक ही जाएंगे.
  • डंगराटोली से सर्जना चौक की ओर आने वाले छोटे वाहन केवल मिशन चौक तक ही जाएंगे.
  • लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग एकतरफा रहेगा. वाहन सदर थाना होते हुए जाएंगे.
  • कोकर से लालपुर आने वाले वाहन कांटाटोली होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे.
  • हरमू रोड से छोटे वाहन अरगोड़ा चौक, कडरू, सुजाता चौक, मुंडा चौक होते हुए कांटाटोली जाएंगे.
  • कांके रोड से आने वाले वाहन राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली और बूटी मोड़ होते हुए जमशेदपुर की ओर जा सकते हैं.
  • रातू रोड न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक छोटे वाहनों का प्रवेश शाम चार बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक बंद रहेगा.

यहां पार्क कर सकते हैं गाड़ी

  • डोरंडा और सुजाता चौक से मुख्य सड़क पर आने वाले निजी और दोपहिया वाहनों के लिए सैनिक मार्केट और जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स में पार्किंग उपलब्ध होगी.
  • अल्बर्ट एक्का चौक से बकरी बाज़ार जाने वाले वाहनों के लिए ज़िला स्कूल और बाल कृष्ण स्कूल परिसर में पार्किंग उपलब्ध होगी.
  • डंगराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहनों के लिए मिशन चौक के पास सेंट जॉन्स स्कूल परिसर में पार्किंग उपलब्ध होगी.
  • लालपुर से कोकर जाने वाले वाहनों के लिए साधु मैदान और बिजली कार्यालय में पार्किंग उपलब्ध होगी.
  • रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक सड़क के दोनों ओर और स्टेशन रोड पूजा पंडाल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रेलवे पार्किंग स्थल पर पार्किंग उपलब्ध होगी.
  • खेलगाँव से कोकर पूजा पंडाल जाने वाले श्रद्धालु राम लखन यादव कॉलेज परिसर में पार्किंग कर सकते हैं.
  • कांके रोड से बकरी बाज़ार जाने वाले श्रद्धालु न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड में पार्किंग कर सकते हैं.
  • रांची रेलवे स्टेशन पर पंडाल के लिए पार्किंग सेंट जॉन्स स्कूल मैदान और बहू बाजार में उपलब्ध होगी.
  • पिस्का मोड़ से रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर चौक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दुर्गा मंदिर से ठीक पहले जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने पार्किंग की व्यवस्था होगी.
  • बरियातू रोड से बकरी बाजार जाने वाले वाहनों के लिए नागाबाबा खटाल और जाकिर हुसैन पार्क के सामने पार्किंग की व्यवस्था होगी.
  • हरमू बाईपास से किशोरगंज जाने वाले श्रद्धालु मुक्तिधाम और किशोरगंज के बीच सड़क किनारे पार्किंग कर सकते हैं.
  • हरमू चौक के पास स्थित पूजा पंडाल जाने वाले श्रद्धालु हरमू मैदान में पार्किंग कर सकते हैं.
  • बरियातू हाउसिंग के पास स्थित पूजा पंडाल जाने वाले श्रद्धालु बरियातू मैदान में पार्किंग कर सकते हैं.
  • सीएमपीडी के पास स्थित पूजा पंडाल जाने वाले श्रद्धालु कैम्ब्रियन स्कूल के सामने पार्किंग कर सकते हैं.
  • पुराना विधानसभा मैदान स्थित पंडाल जाने वाले श्रद्धालु शहीद मैदान में पार्किंग कर सकते हैं.

 

Tags:Durga Puja Traffic AlertNo entryRanchi TrafficTraffic Alert RanchiRanchi Traffic HindiRanchi NewsJharkhand Newsranchi news today in hindiJharkhand News in Hindiट्रैफिक व्यवस्थारांचीनो एंट्रीपार्किंगरांची के ट्रैफिक व्यवस्था.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.