रांची (RANCHI): झारखंड के डुमरी में उपचुनाव हो रहा है.सभी राजनीतिक दल अपना अपना मुद्दा लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं.इस बीच INDIA और NDA गठबंधन के बीच बयान बाजी जारी है.सभी नेता अपने अपने कैंडिडेट की जीत का दावा कर रहे हैं. इस बीच डुमरी उपचुनाव के मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे.बाबूलाल के सभा करने के बाद से झामुमो उत्साहित हो गई है.
झामुमो ने किया बेबी देवी की जीत का दावा
झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि बाबूलाल मरांडी के चुनावी मैदान में आने से इसका फायदा सीधे झामुमो को होगा. झामुमो ने दावा किया कि अब डुमरी में डेढ़ लाख वोट से बेबी देवी चुनाव जीतेंगी.झामुमो ने यह भी कहा कि बाबूलाल इसी तरह से 2024 में भी झामुमो की मदद करेंगे.
बाबूलाल के पास कई सवालों का जवाब नहीं
अब कई सवाल जनता के पास भी मौजूद है. जिसका जवाब बाबूलाल के पास नहीं है.लेकिन इस सवाल को झामुमो ने पकड़ लिया है. और मुद्दा बना कर हर सभा में पूछ रहा है कि ओबीसी आरक्षण को खत्म क्यों किया था. इस मुद्दे पर एनडीए घिरती दिख रही है. फिलहाल जनता किधर जाती है यह तो वोट के बाद ही तय होगा.