✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डुमरी उपचुनाव: सीएम हेमंत का शंखनाद, झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वालों को सशक्त करने का है ये चुनाव

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:56:51 PM

रांची(RANCHI): डुमरी उपचुनाव में मतदान जारी है. मतदाता बढ़ चढ़ कर इस लोकतंत्र के त्योहार में हिस्सा ले रहे है. झामुमो प्रत्याशी बेबी महतो ने भी अलार्गो स्तिथ मतदान केंद्र पर अपने मत का प्रयोग किया है. सूबे के मुखिया हेमन्त सोरेन ने भी जनता से बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील की है. CM ने ट्वीट कर लिखा "जन्त्र पर धनतंत्र को डुमरी की जनता परास्त करने का काम करेगी.

CM ने ट्वीट में लिखा

" आज डुमरी में झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वालों को सशक्त करने का चुनाव है,आज अपनी जनता के लिए अपने आप को समर्पित करने वाले को सम्मान देने का चुनाव है, आज डुमरी अपने उस कल  को चुनेगा जो सैदव झारखंड और झारखंडी की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा. डुमरी में जनतंत्र, धनतंत्र को फिर परास्त करेगा, डुमरी उपचुनाव के अवसर पर सभी मतदाताओं और मतदान प्रक्रिया में शामिल कर्मियों को शुभकामनाएं"

मालूम हो कि डुमरी चुनाव के प्रचार प्रसार की कमान खुद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने हाथ में रखा था. शुरू से अंत तक बेबी देवी के पक्ष में डुमरी विधानसभा क्षेत्र लगातार दौरा कर जनसंपर्क चला रहे थे. प्रचार के आखरी दिन एक बड़ा रोड शो भी CM ने किया था. डुमरी के रण में बेबी महतो की सीधी टक्कर यशोदा देवी से है. यही कारण है कि मुख्यमंत्री इस चुनाव में पूरी ताकत झोकते दिखे है.

Tags:Dumri by-election: Election to empower those who protect Jharkhandi identity: CMDumri by electionBeni mahtoCm hemant soew

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.