✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डुमरी विधानसभा उप चुनाव : आजसू ने क्षेत्र में शुरू की तैयारी, जानिए क्या हो रहा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:27:38 AM

रांची(RANCHI)- डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. वैसे तो 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगरनाथ महतो चुनाव जीते थे.राज्य में शिक्षा मंत्री बने थे लेकिन पिछले अप्रैल माह में उनका निधन हो गया. जिस कारण से यह सीट खाली हुई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा इस उपचुनाव में अपने को सेफ मानकर चल रहा है.स्वर्गीय जगरनाथ महतो की धर्मपत्नी बेबी देवी को मंत्री बना दिया गया है.बेबी देवी ही इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी होंगी.

एनडीए के तरफ से क्या हो रहा है, जानिए

एनडीए भी चुनाव लड़ेगा. भाजपा चुनाव लड़ती है या आजसू यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. लेकिन आजसू ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है. उसकी बैठक वहां हो रही है.डुमरी विधानसभा क्षेत्र में आजसू के प्रमुख नेता घूमने लगे हैं. रणनीति बन रही है. गुरुवार को आजसू के कई प्रमुख नेता रांची से चलकर डुमरी पहुंचे. वहां पर उन्होंने बैठक की. इससे यह संकेत मिल रहा है कि शायद एनडीए की तरफ से आजसू ही वहां चुनाव लड़े.

2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और आजसू अलग-अलग चुनाव लड़े थे. इनका गठबंधन टूट गया था. आजसू के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे और भाजपा का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर.आजसू इस आधार पर भी अपनी दावेदारी कर रही है. इसके अलावा सामाजिक समीकरण को भी ध्यान में रखकर वह ताल ठोक रहा है. वैसे भाजपा ने कहा है कि डुमरी विधानसभा का उपचुनाव एनडीए लड़ेगा. उपचुनाव के संबंध में जब अधिसूचना जारी होगी तब यह निर्णय लिया जाएगा.संकेत मिल रहा है कि अगस्त के अंत या सितंबर में उप चुनाव होगा.

Tags:jharkhandranchiassembly by-electionAJSU started preparations in the area

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.