☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : दुमका में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

BREAKING : दुमका में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के रामगढ़ थाना के डेलीपाथर पहाड़ के पास बाइक से सामान बेचकर घर लौट रहे युवक को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. सूतना मिलते ही सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया.

थाना प्रभारी ने की मामले की पुष्टि 

मृतक का नाम महेश साह है जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के डेलिपाथर गांव का रहने वाला था. घटना की पुष्टि रामगढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने की. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस मामले में मृतक के भाई सह भाजपा नेता सुबोध साह ने बताया कि महेश बाइक से गांव गांव घूमकर समान बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. अचानक अपराधियों ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दिया. इस घटना से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Published at:18 Jan 2023 05:11 PM (IST)
Tags:Youth shot dead in dumkadumka newsdumka policejharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.