✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:55:29 PM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के जरमुंडी थाना के जयनगरा गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया. घटना गुरुवार देर रात की है. स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद घायल युवक को शुक्रवार को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल युवक का नाम बबलू टुडू है जो बागझोपा गांव का रहने वाला है.

फुटबॉल मैच देख कर आ रहा था घर

जानकारी के अनुसार बबलू अपने एक मित्र के साथ कल फुटबाल मैच खेलने नोनीहाट आया हुआ था. मैच खेलने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. उसके साथ बाइक पर उसकी मित्र भी थी. बबलू का आरोप है कि रास्ते मे 2 बाइक से 5 लोगों द्वारा उसका पीछा किया जा रहा था. इसी बीच जयनगरा गांव के समीप ओवर टेक कर उसे रोका गया. जिसके बाद बेरहमी से पिटाई के बाद उसके ऊपर गोली चला दी. गोली सिधे उसके हाथ मे लगी. गोली मारने के बाद सभी फरार हो गए. साथ ही महिला के साथ भी मारपीट की गई.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं मामले की जानकारी मिलेत ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल बबलू से पूछताछ कर रही है. पुलिस फिलहाल तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है. वहीं इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी होने की जानकारी नहीं मिल रही है.

 

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:Dumkajharkhand dumkadumka trending newsjharkhand breakingumka fulo jhano medical colegeYoung man shot by unknown criminals

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.