✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : सही मात्रा में राशन की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत लेकर उपायुक्त के पास पहुंचे तीन गांव के ग्रामीण, दिया आवेदन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:44:01 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड के शहरपुर पंचायत के भुटकान्दर सहित 3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण जन वितरण प्रणाली विक्रेता की शिकायत लेकर डीसी से मिलने दुमका समाहरणालय पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा डीसी को आवेदन दिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान जन वितरण प्रणाली विक्रेता भुटकान्दर के जोसेफ मरांडी सभी कार्ड धारी को उचित मात्रा में राशन नहीं देते हैं. महज कुछ घंटों में ही राशन वितरण का कार्य समाप्त कर महज खानापूर्ति करते हैं.

कहीं और से राशन लेने को मजबूर ग्रामीण

केवल खानापूर्ति के राशन वितरण के कारण ग्रामीण द्वारा दिसंबर महीने से ही उससे राशन लेना बंद कर दिया है. इसलिए ग्रामीण जोसेफ मरांडी के बजाय अपना राशन चितरा बांस पहाड़ी के जन वितरण प्रणाली विक्रेता अभिलाषी हेंब्रम से लेने के पक्षधर है. आवेदन में ग्रामीणों ने अपने जन वितरण प्रणाली विक्रेता को बदलने की मांग डीसी से की है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:DC dumkadumka dc villagersrashan dumkajharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.