✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: अनियंत्रित बस ने बाइक सवार श्रद्धालु को रौंदा, मौके पर हुई मौत, बस चालक फ़रार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:43:28 AM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के  तालझारी थाना क्षेत्र के नौंडिया गांव के पास सोमवार को एक बस ने बाइक सवार श्रद्धालु को रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक सुनील यादव देवघर जिला के देवीपुर थाना क्षेत्र के जीतकुंडा गांव का रहने वाला था. घटना के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. चालक बस छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है.

जानकारी के अनुरूप सुनील बाइक से अंतिम सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक करने के बाद वापस घर लौट रहा था. देवघर से दुमका आ रही शिवानंद बस ने उसे चपेट में ले लिया. बस के नीचे आ जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हालांकि बस में सवार अन्य यात्रियों को चोट नहीं आई. भीड़ का फायदा उठाकर चालक बस को छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी अजित कुमार मौके पर पहुंचे और कपड़ों की तलाशी लेकर उसका नाम पता मालूम किया. घरवालों काे सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के झाेले से पूजा आदि का सामान मिला है. इससे लगता है कि बासुकीनाथ में पूजा करने के बाद वापस घर लौट रहा था. बस जप्त कर चालक के बारे में पता किया जा रहा है.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:jharkhand newsdumka newsroad accident in dumkadumka policedeath in road accidentdumka breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.