✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: अपराध की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:06:22 PM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के हंसडीहा थाना की पुलिस ने अपराध की योजना बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से एक पिस्टल और 4 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया गया. 

जानकारी के अनुसार देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बबन कुमार और सागर दास चोरी के बिना नम्बर के कार से दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र पहुंचा था. इसकी सूचना दुमका एसपी को मिली. यह रविवार शाम का मामला है. एसपी के निर्देश पर हंसडीहा थाना प्रभारी दल बल के साथ पगवारा पहाड़ के समीप पहुँचे. पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा. पूछ ताछ में दोनों ने अपना नाम पता बताया.   तलासी लेने पर एक युवक के पास से 2 राउंड जिंदा कारतूस जबकि दूसरे युवक के पास से 2 राउंड गोली लोड एक पिस्टल बरामद किया गया. दोनों ने यह भी स्वीकार्य किया कि वे अपराध की योजना बना रहे थे.  पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. 

डीएसपी बिजय कुमार ने दी पूरी जानकारी 

सोमवार को समाहरणालय स्थित एसपी सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यालय डीएसपी बिजय कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बबन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. इसके खिलाफ एक मामला देवघर नगर थाना में जबकि दूसरा मामला कुंडा थाना में दर्ज है. जब्त  बगैर नम्बर के कार के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वह किसकी है. दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.  इस तरह देखा जाए तो पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र के कारण अपराध के पूर्व दो अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए. 

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:jharkhanddumkacrime newsTwo youths arresteddumka police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.