☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: दो अलग-अलग घटना में दो व्यक्ति की मौत, एक घायल

दुमका: दो अलग-अलग घटना में दो व्यक्ति की मौत, एक घायल

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गए. पहली घटना जामा थाना के लगला के पास घाटी जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां बाइक सवार रॉकी ततवा की मौत हो गई, जबकि घायल बाइक चालक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. परिजन उसे इलाज के लिए देवघर चले गए. नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक जामा थाना के गजंडा गांव का रहने वाला था.

दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका मसलिया मार्ग पर विजयपुर के पास घटी जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टरy से उपचालक गिर गया. ट्रैक्टर का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया.इलाज के लिए उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक सुकोल मरांडी रामगढ़ थाना के आमजोला गांव का रहने वाला था. नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

रिपोर्ट-पंचम झा

 

 

Published at:03 Jan 2025 06:01 PM (IST)
Tags:Two people diedtwo separate incidentsdumka newslatest newsjharkhand newsdumkadumka latest newshindi newstrain accident newsaccidentjamtara train accident newsdumka ka newsdumka hindi newsdumka today newsdumka news todayjharkhand news livebihar jharkhand newsbreaking newsroad accidentlive newsdumka crime newsdumka road accident newsbihar newsdumka live newsdumka fire newsjamtara train accidenttrain accidentdumka news livedumka fire bus news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.