✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले निकाली गई तिरंगा यात्रा, काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:00:45 PM

दुमका (DUMKA): भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत दुमका में तिरंगा यात्रा निकाली गई. मंगलवार को शहर के यज्ञ मैदान से भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले दुमका विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई. भाजयुमो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

प्रधानमंत्री ने नेतृत्व में देश मना रहा अमृत उत्सव- डॉ लुईस मरांडी

बता दें कि तिरंगा यात्रा के दौरान सभी नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारा लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से गुजर कर जिला स्कूल के समीप पहुंचे. जहां यह यात्रा समाप्त हो गई. तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुई. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अमृत उत्सव मना रहा है. देशवासी अति उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. हर घर तिरंगा का जो अभियान भाजपा ने लिया है. वह राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के कारण आज पार्टी के सभी कार्यकर्ता तथा आम जनमानस भी अपने-अपने घरों में तिरंगा लग रहे हैं.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newsbreaking newsjharkhandjharkhand breaking newsnewsranchi newstop newsjharkhand dumkadumka trending newsdumka latest newsdumka breaking newstiranga yatra dumkadumka tiranga yatra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.