✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : शहर में दिन दहाड़े झपट्टा मार गिरोह ने लूटे लाखों रुपये, पुलिस के आगे खड़ी हुई बड़ी चुनौती 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:20:32 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका पुलिस के लाख प्रयास के बाबजूद जिले में छिनतई की घटना पर लगाम नही लग रहा है.  समय-समय पर झपट्टा मार गिरोह दिन दहाड़े पुलिस के समक्ष चुनोती पेश कर रहा है. वहीं शनिवार को जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों ने कुल 2.50 लाख रुपये की छिनतई का मामला सामने आया है. जहां दोनों ही घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से फरार हो गए है. 

जानिए कैसे हुई पहली घटना 

पहली घटना नगर थाना के बाउरी पाडा पेट्रोल पंप के समीप घटी. जहां मां मनसा समूह की 3 महिलाएं एसबीआई मैन ब्रांच से 1.50 लाख की निकासी कर टोटो से वापस घर जा रही थी.  इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप टोटो से उतर कर टोटो वाले को भाड़ा देने लगी. तभी बाइक सवार 2 अपराधी वहां पहुंचे और एक महिला के हाथ में रुपयों से भरा थैला छीनकर दुधानी की तरफ फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद पीड़ित तीनों महिलाएं नगर थाना पहुचीं और लिखित आवेदन देकर रुपया बरामदगी की गुहार लगाई. इस बाबत नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. 

जानिए कैसे हुई दूसरी घटना 

वहीं दूसरी घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के दुमका - देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी ऊपर बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की रायकिनारी शाखा के अंदर से दिनदहाड़े एक लाख एक हजार रूपये छिनतई कर अपराधी भाग निकला. पीड़ित व्यक्ति सेंट्रल बैंक की रायकिनारी शाखा में एक लाख रूपये जमा कराने आया था। पीड़ित का नाम बाबुधन हांसदा है. अपराधी दो की संख्या में पीड़ित की रेकी करते हुए काले रंग की पल्सर बाईक में पहुंचे थे. एक अपराधी पल्सर बाइक में सवार होकर बैंक के बाहर इंतजार करता रहा और दूसरा बैंक के अंदर दाखिल होकर करीब बाबूधन हांसदा से एक लाख एक हजार रूपये रखे हुए हैंडबैग छीन लिया और तेजी से बाहर निकलकर साथी बाइक सवार अपराधी की सहायता से बासुकीनाथ की ओर भाग निकला. 

सीसीटीवी फुटेज द्वारा जांच जारी 

इस वारदात की सूचना सेंट्रल बैंक रायकिनारी शाखा के शाखा प्रबंधक ने जरमुंडी थाना को दिया गया.  सूचना पाकर जरमुंडी थाना प्रभारी दलबल के साथ सेंट्रल बैंक पहुंचे और घटना की सीसीटीवी फुटेज देखा. जहां पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जरमुंडी  थाना प्रभारी दयानंद साह ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली. पुलिस बैंक के बाहर लगे एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.  

पुलिस को दे रहे चुनौती 

दुमका पुलिस छिनतई की घटना पर अंकुश लगाने के लिए कई पहल की है. जिला मुख्यालय में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. बैंक को निर्देश दिया गया है कि एक लाख रुपये से ज्यादा की निकासी अगर किसी के द्वारा की जाती है तो इसकी सूचना बैंक द्वारा संबंधित थाना को दी जाए ताकि पुलिस संरक्षण ने उस व्यक्ति को रुपये के साथ सुरक्षित घर पहुचाया जा सके. बैंक के समय मे गश्ती बढ़ाने का निर्देश सभी थाना को दिया गया है. इन तमाम प्रयासों के बाबजूद झपट्टा मार गिरोह पुलिस को चुनौती दे रहा है. 

एक लाख रुपये से ज्यादा की निकासी होने के बाबजूद इसकी सूचना थाना तक नहीं पहुँच पाती है. इसके लिए संबंधित व्यक्ति भी जिम्मेदार है क्योंकि वो पुलिस तक सूचना पहुचाने से बैंक कर्मी को मना कर देते हैं. इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति एक लाख रुपये से ज्यादा जमा करने घर से बैंक के लिए निकलते है तो इसकी सूचना भी थाना तक नहीं दी जाती है. नतीजा आए दिन घटना घटित होती है और घटना के बाद पीड़ित थाना पहुच कर मामला दर्ज कराते हैं। मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटती है. अगर आसानी से घटना का उद्भेदन हो गया तो पुलिस की बल्ले बल्ले अन्यथा फ़ाइल थाना में ही धूल फांकती रहती है। पुलिस संसाधन की किल्लत का रोना रोती है.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Dumkadumka newsdumka updatedumka policejharkhand newsjharkhandthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.