✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: रामगढ़ थाना क्षेत्र में किशोर की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:30:08 PM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गजंबा गांव के पास शनिवार को 15 साल के किशन सोरेन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. शव दो टुकड़ों में बंट गया. मृतक नयाचक गांव का रहने वाला था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच की. घरवालों ने हत्या की आशंका व्यक्त नहीं की है, इसके बाद भी पुलिस किशोर की मौत को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है.

जानकारी के अनुरूप नयाचक गांव का किशन सोरेन शुक्रवार की शाम घर से करीब चार किलोमीटर दूर जामा थाना क्षेत्र के वैसा गांव में लगा रास मेला देखने के लिए गया था. वह घर में बताकर निकला था, इसलिए रात में उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश नहीं की. शनिवार की सुबह पटरी की ओर गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद स्थानीय थाना और रेलवे की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. शव का कमर का हिस्सा ट्रैक के अंदर और ऊपर का हिस्सा पटरी के बाहर पड़ा हुआ था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पिता लुखी साेरेन ने पुलिस को बताया कि बेटा घर में बताकर ही पैदल मेला के निकला था. उसके साथ कैसे कुछ हुआ, इसका पता नहीं है. उन्होंने किसी तरह की शंका तक व्यक्त नहीं की.

हादसा, हत्या या फिर आत्महत्या! जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आ रही है कि सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की जान गई है. सवाल यह उठता है कि अगर वह इंजन की चपेट में आया तो उसका शरीर दूर जाकर क्यों नहीं गिरा. उसका शव दो टुकड़ों में बंट गया. ऐसे में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि मरने के लिए वह पटरी पर लेट गया हो. 15 साल के किशोर के सामने ऐसी क्या परिस्थिति आ गई कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा. अगर उसने ऐसा नहीं किया है तो जरूर उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है. हो सकता है कि मेला में किसी के साथ उसका झगड़ा हुआ हो और अधमरा करने के बाद ट्रेन की पटरी पर सुला दिया गया हो. किशोर की मौत भी पुलिस के गले से नहीं उतर रही है, इसीलिए वह सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

हर बिंदु पर हो रही है जांच: थाना प्रभारी

थाना प्रभारी शशि कांत साहू ने बताया कि घरवालों ने किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है. इसके बाद भी किशोर का जान देना समझ से परे हैं. अभी यूडी केस दर्ज किया गया है. मामले की तह में जाकर घटना की सच्चाई जानने का प्रयास किया जाएगा.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Jharkhand newsDumka newsCrime news dumkaDumka policeMan hit by a train in Ramgarh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.