✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: कैमिकल से भरी टैंकर पलटी, खाद्य पदार्थ समझकर लोग भरने लगे बाल्टी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:09:24 AM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के हंसडीहा थाना के रामगढ़ मोड़ के समीप शुक्रवार को केमिकल से भरी एक टैंकर पलट गयी. टैंकर पलटने से केमिकल सड़क पर बहने लगा. केमिकल को खाद्य पदार्थ समझकर स्थानीय लोगों में उसे लूटने की होड़ मच गई. कोई जार तो कोई बाल्टी या डब्बे में केमिकल भरकर ले जाने लगे.

दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त टैंकर तेज रफ्तार से दुमका से हंसडीहा की ओर जा रही थी. वहीं बढ़ेत गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरों में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद चालक टैंकर को भागने लगा. इसी क्रम में रामगढ़ मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. टैंकर से केमिकल रोड पर  गिरने लगा. जैसे ही आस - पास के लोगों ने ऑयल नुमा केमिकल बहता देखा तो वे घरों से बर्तन लेकर आए और केमिकल भरकर घर ले जाने लगे.

मौके पर अवर निरीक्षक पहुंचकर कैमिकल को लूटने से बचाया

टैंकर पलटने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा हंसडीहा थाना प्रभारी को दी गई. सूचना मिलने के तुरंत बाद अवर निरीक्षक रामविनय दुबे, सहायक अवर निरीक्षक बीएन सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और कैमिकल को लूटने से बचाया. खबर लिखें जाने तक पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को क्रेन की मदद से उठाने का प्रयास किया जा रहा था.

रिपोर्ट: पंचम झा  

Tags:jharkhanddumka newsTanker filled with chemicals overturneddumka police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.