दुमका(DUMKA): दुमका समाहरणालय स्थित एसपी सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा की अध्यक्षता में अपराध की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. एसपी ने थानावार अपराध की समीक्षा की. पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय (5 वर्षों से) से लंबित और निष्पादित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने लंबित कांडों का त्वरित गति से निष्पादन करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिया. विधि और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए. नए साल में पर्यटक स्थल पर पिकनिक मनाने वाले लोगों को कोई तकलीफ ना हो और उनकी सुरक्षा को लेकर तैयारी करने के लिए निर्देश दिए.
पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश
एसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया. सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों में सेमिनार आयोजित कर पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध की रोकथाम से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका