✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: हूल दिवस पर माल्यार्पण करने को लेकर दो गुटों में बंट कर पहुंचे राजद कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष का गुटबाजी से इनकार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:05:39 AM

दुमका: दुमका में राष्ट्रीय जनता दल में ऑल इस वेल नहीं कहा जा सकता। कुछ दिनों से संगठन में गुटबाजी के संकेत मिल रहे है. संकेत को सोमवार को बल तब मिला जब राजद के कार्यकर्ता दो गुटों में बंट कर पोखरा चौक पर स्थापित सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे. मौका था हूल दिवस का.

इसे गुटबाजी नहीं तो और क्या कहेंगे

 युवा राजद के जिलाध्यक्ष मो अली अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस बाबत उनके द्वारा जो रिलीज जारी किया गया उसमें लिखा गया कि राजद दुमका की ओर से कंचन यादव के नेतृत्व में यह माल्यार्पण किया गया. कुछ देर बाद राजद जिलाध्यक्ष डॉ अमरेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ पोखरा चौक पहुंच कर सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाबजूद जिलाध्यक्ष ने पार्टी में गुटबाजी से इनकार किया. उन्होंने कहा कि आज की तिथि में कंचन यादव पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं है. वहीं युवा राजद जिलाध्यक्ष मो अली का कहना है कि पार्टी के किसी भी कार्यक्रम की सूचना जिलाध्यक्ष द्वारा नहीं दी जाती है इसलिए अलग से माल्यार्पण किया गया.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Jharkhand newsDumka newsRJD workers divided into two groupsHul DiwasRJD workers divided into two groups reached to offer garlands on Hul DiwasHul diwas in dumkaRJD party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.