✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मसाला के रूप में जहर खा रहे थे दुमकावासी! हंसडीहा में तैयार होता था नकली हल्दी और धनिया पाउडर, पढ़ें कैसे हुआ खुलासा  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:01:35 AM

दुमका(DUMKA):शहरी चकाचौन्ध के बाबजूद आज भी दुमका सहित संथाल परगना प्रमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में हटिया या ग्रामीण हाट का खास महत्व है. हर गांव में साप्ताहिक हाट लगता है,जहां लोग अपने दैनिक उपयोग की वस्तु खरीदते हैं. ग्रामीणों के लिए हटिया किसी मॉल से कम नहीं है. यहां जरूरत की हर समान कम कीमत पर उपलब्ध रहता है,लेकिन लोगों को पता नहीं है कि कम कीमत के चक्कर मे लोग मिलावटी सामान खरीद रहे हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.इसका खुलासा फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी में हुआ है. 

हंसडीहा में नकली मसाला तैयार कर खपाया जा रहा था 

दरअसल खाद्य सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि हंसडीहा में नकली मसाला तैयार किया जाता है. सिंथेटिक कलर मिलाकर हल्दी और धनिया पाउडर तैयार किया जाता है और इसे छोटे छोटे व्यवसायियों के माध्यम से ग्रामीण हाट बाजार में खपाया जाता है. हंसडीहा निवासी व्यवसायी कमलेश वैद्य द्वारा अपने आवासीय परिसर पर नकली मसाला तैयार किया जाता है. 

गोदाम से करीब 4 हजार किलोग्राम नकली हल्दी और धनिया पाउडर को बरामद किया गया 

इस सूचना पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम के नेतृत्व में फूड सेफ्टी टीम ने गुरुवार को कमलेश वैध के घर पर दबिश दी.आवासीय परिसर स्थित गोदाम से करीब 4 हजार किलोग्राम नकली हल्दी और धनिया पाउडर को बरामद किया गया. स्थल पर जांच की गई जिसमें सिंथेटिक कलर की पुष्टि हुई.छापेमारी के बाद फूड सेफ्टी की टीम ने गोदाम को सील कर दिया.साथ ही चार अलग अलग डब्बे में  मसाला पाउडर का सैम्पल कलेक्ट किया गया जिसे राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजने की तैयारी चल रही है. 

पढ़ें मामले पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राम ने क्या कहा

 इस संदर्भ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी व्यसायी कमलेश वैध बहुत दिनों से नकली मसाला को हाट बाजार में अवैध रूप से बेच रहा है. सूचना के पश्चात व्यसायी के घर छापेमारी की गई,जहां से 4 हजार किलोग्राम हल्दी और धनिया का नकली पाउडर बरामद किया गया, उन्होंने बताया कि सिंथेटिक कलर मिलाकर मसाले को बनाया गया है. ये मसाला स्वास्थ के लिए हानिकारक है.उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान कमलेश घर पर नहीं था. संभावना है कि लंबे समय से यह कारोबार फल फूल रहा था. नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वैसे व्यवसायी से सामान खरीदें, जिनके पास FSSAI और झारखंड सरकार द्वारा दिया गया फ़ूड लाइसेंस हो. छापेमारी दल में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अमित कुमार हंसडीहा थाना के एसआई शिवजी सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.  

रिपोर्ट-पंचम झा  

Tags:fake spice businessfake spice business in dumkafake spice business in jharkhandFake spice business bustedFake spice business busted in dumkaFake spice business busted in jharkhandFake spicedumkadumka newsdumka news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.