✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: मुफ़स्सिल थाना की पुलिस ने मवेशी लदे ट्रक को किया जब्त, चालक गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:14:48 PM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के मुफ़स्सिल थाना की पुलिस ने रामपुर गांव के पास गोबंशीय पशु लदे एक ट्रक को पकड़ा है. ट्रक में 24 मवेशी लोड था। सभी मवेशियों को जब्त कर लिया गया है. जब्त मवेशियों को जिम्मेनामा पर ग्रामीणों को सौंपा जाएगा. कार्रवाई एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने की है. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि ट्रक में लोड कर मवेशियों को बिहार से दुमका के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. गश्ती दल की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक को पकड़ा और जांच किया तो उसमें 24 गोबंशीय मवेशी लदा था. ट्रक चालक के पास कोई कागजात नहीं था. गश्ती दल की पुलिस ने मवेशी सहित ट्रक को ज जमप्त कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में ट्रक के चालक मो.नफिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मवेशी कारोबारी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार चालक बिहार के बांका जिला का रहने वाला है और वह बिहार से पश्चिम बंगाल मवेशी को लेकर जा रहा था. उन्होंने बताया कि पशु कारोबारियों की तलाश की जा रही है.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Jharkhand newsDumka newsDumka policePolice of Mufassil police stationtruck loaded with cattleseized a truck loaded with cattle

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.