✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: युवती को पेट्रोल छिड़ककर जलाने के मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:35:34 AM

दुमका(DUMKA): दो दिन पूर्व दुमका नगर थाना क्षेत्र में इकतरफा प्यार में सनकी आशिक के जुल्म की शिकार एक युवती बनी थी. सनकी आशिक ने सोई हुई अवस्था में युवती के ऊपर खिड़की के सहारे पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी. गंभीर स्थिति में परिजन युवती को लेकर फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं जिला प्रशासन द्वारा युवती के बेहतर इलाज के लिए उसके परिजन को एक लाख रुपए का चेक दिया गया.

बीजेपी घटना के विरोध में कर रही प्रदर्शन

इस घटना से दुमका भाजपा में उबाल है. ज्ञापन के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपकर घटना की जांच के साथ-साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं आरोपी को कड़ी कानूनी सजा दिलाने की मांग की. वहीं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया. भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू झा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद सुनील सोरेन सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सांसद ने इस घटना की निंदा करते हुए भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इसकी मांग सरकार एवं प्रशासन से की. साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ-साथ आरोपी का फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.