✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : विधवा के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:04:32 PM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है. जहां एक विधवा महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर दिनेश मिर्धा नामक युवक पर शादी का झासा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.  

जानिए क्या है पूरा मामला

आपकों बता दें कि दुष्कर्म का यह मामला अन्य मामलों से थोड़ा अलग है. जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति की मौत कुछ वर्ष पहले हुई थी. उसके बाद विधवा महिला का मोबाइल के जरिए पहचान रानीश्वर थाना क्षेत्र के ढाकाजोल गांव के दिनेश मिर्धा से हुई. इसी बीच जान पहचान होने के बाद दोनों अक्सर मिला करते थे. इसी बीच शादी का भरोशा देकर दिनेश मिर्धा लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया. वर्ष 2022 में पीड़िता ने दिनेश के खिलाफ थाना में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दिनेश मिर्धा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

कुछ महीने पूर्व दिनेश जेल से छूटकर आया औऱ पीड़िता के पास पहुंच कर कहने लगा कि अगर केस हटा ले तो वह शादी कर लेगा. जिसके बाद वह विधवा महिला को भरोसा देकर पीड़िता के साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाने लगा. लेकिन जब शादी  की बात आई तो वह मुकर गया. जिसके बाद पीड़िता ने शनिवार को शिकारीपाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया. जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है.  फिलहाल पुलिस पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करा रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayhindi newsjharkhandlatest newsjharkhand latest newstop newsjharkhand today newsbreaking newsnews jharkhandnewsjharkhand dumkadumka trending newsdumka policedumka latest newsrape caserape case in dumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.