✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका पेट्रोल कांड:  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:48:43 AM

दुमका(DUMKA): दुमका नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह में एक नाबालिग छात्रा को पेट्रोल से जिंदा जला कर हत्या कर देने के चर्चित मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार से रिपोर्ट मांगी गयी थी. आयोग ने इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और पीड़िता के परिजनों को दिए गए मुआवजा सहित कई बिन्दुओं पर रिपोर्ट मांगी थी. पुलिस प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को रिपोर्ट भेज दिया गया है. जिसमें यह जानकारी दी गई है कि उक्त कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट किया गया है. इधर पीड़िता के परिजनों को सरकार द्वारा घोषित 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की राशि सौंप दी गई है.

बता दें कि 23 अगस्त की सुबह जब वह छात्रा अपने घर में सोई हुई थी,तब खिड़की से पेट्रोल डाल कर आरोपियों ने जला दिया था. इलाज के दौरान उसकी मौत 27 अगस्त की रात रांची के रिम्स में हो गयी. छात्रा ने मृत्यु पूर्व बयान दिया था कि बात करने से इंकार करने पर शाहरूख ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया था.
इस मामले के त्वरित अनुसंधान एवं कार्रवाई के लिए संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने एसआईटी का गठन किया था. पुलिस ने कांड के मुख्य आरोपी शाहरुख हुसैन और शाहरुख का साथ देने वाले नइम उर्फ छोटू खान को गिरफ्तार किया था. दोनों अभी दुमका केन्द्रीय कारा में बंद है. इधर एसआईटी ने 11 दिनों के अंदर कांड का अनुसंधान कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट जमा कर दिया. कोर्ट में दोनों आरोपियों शाहरुख और नईम उर्फ छोटू खान के विरुद्ध चार्ज फ्रेम कर ट्रायल चल रहा है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.