✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका पेट्रोल कांड-2 : पीड़िता ने रिम्स में तोड़ा दम, सनकी आशिक ने युवती पर पेट्रोल छिड़क कर लगाया था आग

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:34:52 PM

रांची(RANCHI): दुमका पेट्रोल कांड-2 की पीड़िता ने रिम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया है. आपको बता दें कि दुमका में प्राथमिक उपचार के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स लाया गया, जहां इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव का है. जहां एकतरफा प्यार में पागल सनकी युवक ने एक युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी.

नानी के घर ठहरी थी युवती

जानकारी के अनुसार, मारुति मूल रूप से जामा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव की रहने वाली थी जबकि घटना को अंजाम देने वाला राजेश राउत हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है. मारुति अपने नानी घर जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव गई थी और कल रात अपनी नानी के साथ सोई हुई थी. रात के लगभग 1 बजे सनकी राजेश राउत उसके नानी घर पहुंचा और सोई हुई अवस्था में मारुति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया.

युवती को पहुंचाया गया था अस्पताल

गंभीर रूप से झुलसी युवती को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सुत्रों के अनुसार मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन, फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.