✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: दुमका में DIG कार्यालय के सामने मोटर संघ अध्यक्ष अरुण सिंह पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 24, 2026, 8:19:40 AM

Dumka: दुमका शहर में अपराधियों ने बेखौफ होकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। नगर थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी कार्यालय के पास सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

एक गोली सीधे अरुण सिंह को लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हमलावर बिना किसी डर के मौके से फरार हो गए

हालत नाजुक, आसनसोल रेफर

घायल अरुण सिंह को तुरंत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेफर कर दिया।

रोज की तरह निकले थे घर से

बताया जा रहा है कि अरुण सिंह अपने गिलान पाड़ा स्थित घर से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। डीआईजी कार्यालय के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने दो गोलियां दाग दीं।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमला किस वजह से किया गया और इसके पीछे कौन लोग हैं।

पहले भी हुआ था हमला का प्रयास

ज्ञात हो कि अप्रैल 2025 में भी कोर्ट परिसर के पास अरुण सिंह पर अपराधियों द्वारा गोली चलाने का प्रयास हुआ था। उस वक्त अरुण सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए अपराधी से उलझ गए थे जिस कारण अपराधी गोली चलाने के बदले जान बचाकर भाग गए।

कानून व्यवस्था पर सवाल

शहर के बीचों बीच इस तरह की वारदात ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.सुबह के समय हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Jharkhand newsDumka newsFiring in dumkaCrime newsDumka policeMotor Union President Arun Singh attackedDIG's office dumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.