✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: छेड़खानी समेत दो अलग-अलग मामलों में विधायक प्रदीप यादव की कोर्ट में हुई पेशी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:12:11 PM

दुमका (DUMKA): गोड्डा के पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की शुक्रवार को दुमका कोर्ट में पेशी हुई.पेशी दो अलग-अलग मामले में अपर जिला जज, तृतीय सह विशेष न्यायाधीश लक्षमण प्रसाद के न्यायालय में हुई. न्यायालय में दोनों मामले में गवाहों की गवाही हुई.

न्यायालय में पहली गवाही गोड्डा मुफस्सिल थाना में दर्ज प्राथमिकी 37/17 के सेशन ट्रायल 125/21 में हुई. जिसमे अडानी पावर प्लांट के विरोध में किए गए आंदोलन को लेकर सरकारी संपत्ति का नुकसान. धक्का-मुक्की समेत अन्य सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज हुई थी. जिसमे प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र राय एवं कैलाश मंडल सहित अन्य पर मामला दर्ज हुआ था. शुक्रवार को वादी जयप्रकाश सिंह की गवाही गुजरी.

छेड़खानी के मामले में हुई सुनवाई

दूसरा महिला कार्यकर्ता द्वारा प्रदीप यादव पर छेड़खानी के मामले में गवाही हुई. गवाही एक एसआई समेत दो पुलिस पदाधिकारी की हुई. मामला देवघर में 13/2019 में दर्ज हुई थी. जिसका सेशन ट्रायल 127/21 है. जिसने दो पुलिस पदाधिकारी की गवाही गुजरी. दोनों केस की अगली तिथि 23 जनवरी को निर्धारित हुई है. यहां बता दें कि मामला 20 अप्रैल 2019 का है. जिसमे 18 जून 2019 को प्रदीप यादव को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी. तब प्रदीप यादव झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक (झाविमो)के महासचिव पद पर काबिज थे. उसी दौरान उनकी ही पार्टी की एक महिला नेत्री ने होटल में बुलाकर उनसे छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था. पूरे मामले को लेकर उक्त महिला ने देवघर में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया गया था.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayhindi newsjharkhandlatest newsbreaking newsjharkhand latest newstop newsnewstoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand breaking newsMLA Pradeep Yadav appeared in courtjharkhand dumkadumka court

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.