✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक की बैठक, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:32:25 AM

दुमका (DUMKA): दुमका समाहरणालय स्थित एसपी सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध की मासिक समीक्षा की बैठक की. पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय (5 वर्षों से) से लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने के लिए दिशा-निर्देश दिया. विधि और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए. वहीं बीते हुए पूजा और त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों के मनोबल को बढ़ाया. मौके पर आने वाले पर्व दिवाली एवं छठ के लिए सुरक्षा का आकलन कर तैयारी करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

अभिभावकों से सचेत रहने की अपील 

महिला सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए और सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार आयोजित कर पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध की रोकथाम से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किए. जिले में स्कूल-कॉलेज के आसपास सीमित परिधि में नशीली पदार्थ पर रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किए. महिलाओं की सुरक्षा हेतु शक्ति एप और डायल 112 ऐप के प्रचार प्रसार के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि शक्ति एप और डायल 112 एप के इस्तेमाल से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया जा सकता है. शक्ति एप और डायल 112 ऐप में पैनिक बटन दबाकर महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को सूचित कर सकते हैं. पुलिस अधीक्षक दुमका ने स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों को सचेत रहने के लिए अपील किया है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.