✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dumka Lok Sabha Seat: बीजेपी कर रही सीता सोरेन की जीत का दावा, लेकिन जेएमएम ने अब तक नहीं उतारा उम्मीदवार, पढ़ें रणधीर सिंह ने इस पर क्या कहा   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:06:11 AM

दुमका(DUMKA):लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है.दुमका लोकसभा सीट के लिए अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा.बीजेपी ने निवर्तमान सांसद सुनील सोरेन से टिकट वापस लेते हुए सीता सोरेन को प्रत्यासी बनाया है. इंडिया गठबंधन से इस सीट पर झामुमो का दावा है, लेकिन अभी तक झामुमो द्वारा प्रत्यासी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है.झामुमो प्रत्यासी के नाम को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है. कभी कथित जमीन घोटाला में जेल में बंद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के चुनाव लड़ने की चर्चा होती है तो कभी हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम की.  

दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी कर रही सीता सोरेन की जीत का दावा

  इस सबके बीच बीजेपी ने दुमका लोकसभा क्षेत्र के लिए सारठ विधायक रणधीर सिंह को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है.रणधीर सिंह अपने बयान को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है. कोर्ट के काम से दुमका पहुंचे रणधीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झामुमो के किसी प्रत्याशी में इतना दम नहीं है, जो दुमका लोकसभा सीट पर सीता सोरेन, बाबुलाल मरांडी और नरेन्द्र मोदी को चुनौती दे सके, उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को हराया था.अब झारखंड मुक्ति मोर्चा में उनसे बड़ा नेता कौन खड़ा होगा.इसलिए हमारे लिए सामने कोई भी प्रत्याशी हो, मायने नहीं रखता. उन्होंने कहा कि दुमका लोकसभा सहित पूरे राज्य में झामुमो का कद घटा है, जबकि नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों की वजह से बीजेपी काफी मजबूत हुई है.लोगों का बीजेपी के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे बीजेपी के पक्ष में आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे. दुमका लोकसभा सीट पर सीता सोरेन की जीत सुनिश्चित है. 

 पढ़ें सीता सोरेन को प्रत्यासी बनाये जाने पर रणधीर सिंह ने क्या कहा

 पार्टी द्वारा प्रत्यासी बदलने के सवाल पर रणधीर सिंह ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व जब ने सुनील सोरेन को दुमका का प्रत्याशी बनाया था तो हमलोगों ने स्वागत किया था, अब केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें बदलकर सीता सोरेन को दुमका सीट से उतारा है तो यह फैसला भी सर आंखों पर है. उन्होंने कहा कि टिकट घोषणा से पहले ही हमलोग चुनाव की तैयारी में लग चुके हैं, अब जब मुझे लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है तो दुमका में रणधीर सिंह चुनाव लड़ रहे है. यह भावना सभी पार्टी कार्यकर्ता में भी है.  

रिपोर्ट-पंचम झा 

Tags:Dumka Lok Sabha seatDumka Lok Sabha seat 2024lok sabha election 2024lok sabha electionlok sabha election 2024 newsjharkhand politisc updatejharkhand politisc newsjharkhand politiscrandir singhrandir singh jharkhandrandir singh newsrandir singh bjprandir singh bjp mlamla randir singhrandir singh on sita sorensita sorensita soren bjpdumka loksabha candidate sita sorensita soren newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaydumkadumka newsdumka news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.