✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: सड़क पर नाश्ता दुकान चलाना पड़ा महंगा,  सीओ ने जेसीबी लगा तुड़वाया दुकान

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:19:23 PM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया गांव में अजीत दत्त नामक व्यक्ति द्वारा सरकारी जमीन पर नाश्ता दुकान चलाना महंगा पड़ा. एसडीओ महेश्वर महतो के आदेश पर शिकारीपाड़ा सीओ राजू कमल और शिकारीपाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से नाश्ता दुकान को तोड़वा दिया. प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है.

सीओ राजू कमल ने बताया कि वर्ष 2019-20 में ही यह मामला सामने आया था. नाश्ता दुकानदार को इस बाबत नोटिस भेजा गया. नोटिस में दुकान को अविलंब हटाने का आदेश दिया गया था. दुकानदार ने आदेश की अवहेलना की. नियम के अनुसार, तीन नोटिस दिए जाने के बाद आज यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति सरकारी जमीन को अतिक्रमण करते हैं, वे इस तरह की कार्रवाई के लिए तैयार रहे.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:DumkaDumka newsCO installed JCB to demolish the shopENROACHMENTDUMKA CO

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.