✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका का मामला विधानसभा में गुंजा,बाबूलाल ने कहा सरकार में अपराधी बेलगाम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 11, 2026, 10:12:45 AM

रांची(RANCHI): दुमका डीआईजी कार्यालय के सामने संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष पर हुई फायरिंग के मामले की गूंज विधानसभा में सुनाई दी. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरते हुए सवाल पूछा की आखिर अपराधियों के सामने पुलिस की कार्रवाई बौनी क्यों हो जाती है. दुमका घटना को 15 दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ़्तारी नहीं होना पूरे सरकार को सवालों के घेरे में लाता है. साथ ही उन्होंने अन्य कई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा है.

विधानसभा बजट सत्र के 10 वें दिन जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई. विपक्ष सरकार को घेरने लगा. कई विधायक वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे. इस बीच ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कहने को यह सरकार अबुआ सरकार है. लेकिन सरकार में अपराधी और बाबुओं की चांदी है. विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई. हर तरफ हत्या लूट की खबर सामने आ रही है.

उन्होंने दुमका की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दुमका में बीते दिन संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया.इस घटना में अपराधियों की गिरफ़्तारी नहीं होने से अब आंदोलन की शुरुआत हुई है.  बस परिचालन ठप कर संगठन के लोग बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे.

इस संथाल परगना प्रमंडल से कई विधायक आते है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी विधानसभा संथाल परगना में ही है. इसके बावजूद जब ऐसी घटना में कार्रवाई नहीं होगी तो फिर राज्य का भगवान ही मालिक है. उन्होंने कहा कि सिर्फ दुमका ही नहीं बल्कि राज्य के अलग अलग हिस्से से कई ऐसी तस्वीर सामने आई जो विचलित करने वाली है.

अपराध से लेकर सरकारी दफ्तर तक सरकार के कंट्रोल से बाहर हो गया है. इसी लिए ये अबुआ सरकार नहीं बाबुओ की सरकार रह गई.       

Tags:DUMKA NEWSDUMKA BUS STANDBABULALDUMKA FYRINGJHARKHAND NEWSRANCHI UPDATEJHARKHAND UPDATERANCHI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.