✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : शिकारीपाड़ा में माप तौल निरीक्षक ने तीन धर्मकांटा को किया सीज़

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:46:45 AM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे धर्म कांटा की जांच सोमवार को माप तौल विभाग के निरीक्षक प्रदीप कुमार और अंचलाधिकारी राजूकमल ने की. टीम द्वारा सरसडंगाल, हरिपुर और पिनरगड़िया क्षेत्र स्थित धर्मकांटाओं की जांच की. हालांकि टीम द्वारा जांच की भनक लगते ही कई धर्मकांटा संचालक अपने प्रतिष्ठान को बंद कर भाग खड़े हुए. लेकिन माप तौल निरीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए कई धर्मकांटा की जांच की. जिसमें हरिपुर स्थित राजेश साह का धर्मकांटा, सरसडंगाल का गणपति धर्मकांटा जिसके संचालक पंकज कुमार हैं और जय मां तारा स्टोन धर्म कांटा के संचालक मनोज कुमार हैं. इन तीनों को सीज किया गया. इन तीनों के मशीनों में खराबी पाई गई जिसे जब्त किया गया.

अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर की गई कार्रवाई

पत्रकारों से बातचीत करते हुए निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है. यह सभी अपने धर्मकांटा के मशीनों से छेड़छाड़ किए हुए थे. मशीनों को सीज किया गया है. इन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी. यह खास बात यह है कि राजेश साह जिनका धर्म कांटा हरिपुर गांव में स्थित है वे स्टोन चिप्स व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:DumkaInvestigation doneby Measurementand Weight Departmentin Shikaripadapunishment givenby the departmentto three Dharmakanta

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.