✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: साइकिल वितरण में छात्रों से की जा रही थी अवैध वसूली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आलूबाड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:15:08 PM

दुमका (DUMKA): केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक जन कल्याण की कई योजनाएं चलाती है. लेकिन निर्बाध रूप से लाभुकों को योजना का लाभ मिलने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है. अचरज तब होता है जब भ्रष्टाचार में संलिप्तता उसकी सामने आती है जिन्हें सरकार से तनख्वाह के रूप में मोटी रकम हर महीने मिलता है. ऐसा ही एक मामला दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड से सामने आया है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय आलूबाड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव नारायण प्रसाद पर छात्रों से साइकिल वितरण में अवैध वसूली का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद  जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर हंसडीहा थाना में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

साइकिल के एवज में छात्रों से नाजायज ढंग से प्रति छात्र चार सौ से पांच सौ रूपयों की वसूली

जानकारी के अनुरूप कल्याण विभाग द्वारा अष्टम वर्ग के छात्रों के बीच वितरित की जाने वाली निःशुल्क साइकिल के एवज में छात्रों से अवैध वसूली का आरोप रामगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आलूबाडा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवनारायण प्रसाद पर लगा था. छात्रों के बीच निःशुल्क वितरित किए जाने वाली साइकिल के लिए भदवारी-नोनीहाट में शिक्षा विभाग द्वारा कलस्टर केंद्र बनाया गया है. गत मंगलवार को इस केंद्र में रामगढ़ प्रखंड के 14 विद्यालय के छात्रों के बीच साइकिल वितरित की जा रही थी. जिसमें कुछ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा साइकिल के एवज में छात्रों से नाजायज ढंग से प्रति छात्र चार सौ से पांच सौ रूपयों की वसूली की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसके बाद प्रखंड प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था. जांच टीम के साथ-साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम तथा रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने भी बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लुटिया तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय आलूबाड़ा जाकर मामले की जांच की थी.

प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज

साइकिल प्राप्त करने वाले छात्रों से बातचीत करने के साथ-साथ छात्रों का वायरल वीडियो दिखाकर छात्रों से उनका पक्ष भी जाना था. अधिकारियों ने विद्यालय में अनुपस्थित छात्रों से उनके घर जाकर भी मामले की जानकारी ली थी. बताया जाता है कि प्रशासनिक जांच में छात्रों ने जांच टीम के समक्ष उत्क्रमित मध्य विद्यालय आलूबाड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवनारायण प्रसाद पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि की थी. इसके बाद अधिकारियों ने रामगढ़ के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को संबंधित शिक्षक के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी  दर्ज कराने का निर्देश दिया था जिसके आलोक में हंसडीहा थाना में प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Jharkhand newsDumka newsIllegal collectionUpgraded Middle School Alubarbicycle distribution in government schoolin-charge headmaster of Upgraded Middle School AlubaraFIR against in-charge headmasterGovernment schemes

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.