दुमका (DUMKA): खनिज संपदा के अवैध खनन और परिवहन के लिए दुमका जिला बदनाम रहा है. मई महीने में मनरेगा घोटाला की जांच के लिए ईडी ने झारखंड में दस्तक दी. जांच का दायरा बढ़ कर जब खनिज संपदा के अवैध खनन और परिवहन तक पहुंचा तो जिले में हड़कंप मच गया. डीसी, एसपी सहित तमाम वरीय पदाधिकारी रात-रात भर सड़कों पर उतर कर अवैध कारोवार पर अंकुश लगाने के लिए मेहनत करते रहे. अधिकारियों की मेहनत रंग लाई. तमाम अवैध कारोवार पर लगाम लग गया. लेकिन प्रसासनिक अधिकारियों के शांत होते ही एक बार फिर अवैध कारोबार का सिलसिला शुरू हो गया. सूचना पर अधिकारियों ने 2 दिन पूर्व कार्रवाई करते हुए 11 ट्रक और हाइवा को जब्त किया. एक हाइवा चालक की माने तो 5 हाईवा गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव का है. इस बाबत पूछे जाने पर एसडीओ महेश्वर महतो ने कहा कि यह शख्ती आगे भी जारी रहेगा.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
