✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: हाइवा ने चलती बस को पीछे से मारी टक्कर, एक महिला की मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:16:44 AM

दुमका (DUMKA):  दुमका जिला के जामा थाना के दुमका-भागलपुर मुख्य सड़क पर बारापलासी मुसवाचक के समीप हाइवा ने चलती बस में पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  

हाईवा ने पीछे से मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की दोपहर दुमका से गोड्डा की ओर जा रही अनिमा ट्रेवल्स नामक बस को हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद घटना स्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई.  जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना जामा थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. वहीं पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. साथ ही मृत के परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं बस में सवार सभी सवारी सुरक्षित है.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:DumkaHiva hit the moving bus from behindone woman diedon the spotdumka jama police station

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.