✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन चोर गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:36:41 PM

दुमका(DUMKA): जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जबरदाहा गांव में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. घटना की सूचना पर पहुंची शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर कासिम अंसारी की निशानदेही पर दो और चोर को पुलिस ने दबोच लिया. शिकारीपाड़ा पुलिस ने तीनों चोर को शनिवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गए चोर काठीकुंड थाना क्षेत्र के तकरारपुर निवासी कासिम अंसारी, करीम अंसारी और आस्ताजोड़ा गांव निवासी महबुल हुसैन उर्फ कैलू है. थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि जबरदाहा गांव में ट्रांसफार्मर चोरी करते हुए ग्रामीणों ने कासिम अंसारी को पकड़ लिया था.

चोरों ने किया हमला

बाकी दो साथियों ने भागने के दौरान ग्रामीणों पर साब्बल से हमला भी किया था, जिसमें अर्जुन हांसदा आंशिक रूप से घायल हो गया. अर्जुन हांसदा के बयान पर ही थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 149/22 के तहत धारा 382 और 414 दर्ज कर जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि चोरी के कई अन्य सामग्री भी बरामद हुई है. इनलोगों का एक गिरोह चलता है, जो शिकारीपाड़ा, काठीकुंड, गोपीकांदर और पाकुड़िया ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने का काम करती है. पुलिस बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है.

रिपोर्ट: अब्दुल अंसारी, शिकारीपाड़ा(दुमका)  

Tags:dumka newsdumkajharkhandjharkhand newsthenewsposttransformer theft

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.