दुमका(DUMKA):दुमका शहर के टीन बाजार चौक स्थित एक पूजन सामग्री की दुकान में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई. दुकान से उठती आग की लपटें देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी.
आसपास अफरा तफरी का माहौल
टीन बाजार क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण आग लगने की खबर फैलते ही आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया.लोगों को आशंका थी कि आग आसपास की दुकानों और घरों तक फैल सकती है.
दुकान में रखे सामान जलने से लाखों रुपये की क्षति
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची.दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई.प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.इस घटना में दुकान में रखे सामान जलने से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
रिपोर्ट-पंचम झा