✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: जिला परिषद सदस्य बनी साइबर ठगी का शिकार, खाते से ₹3 लाख उड़ाए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 10:04:19 AM

Dumka: दुमका जिला के हंसडीहा क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य राधिका देवी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं. साइबर ठगों ने उनके इंडियन बैंक खाते से करीब ₹3 लाख रुपये की अवैध तरीके से निकासी कर ली. यह घटना 25 मार्च से 27 मार्च के बीच हुई, जब खाता से लगातार संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए गए.

जानकारी के अनुसार 25 मार्च को खाता से ₹1 की कटौती हुई, जिसका नोटिफिकेशन मोबाइल पर प्राप्त हुआ. शुरुआत में इसे सामान्य प्रक्रिया समझा गया, लेकिन अगले दिन यानी 26 मार्च से खाता से लगातार बड़ी रकम कटनी शुरू हो गई. 26 और 27 मार्च के बीच कई ट्रांजैक्शन के जरिए कुल ₹2,99,260 रुपये निकाल लिए गए.

इस बाबत राधिका देवी के पुत्र शुभम कुमार ने बताया कि किसी कार्यवश वह अपनी माता का मोबाइल लेकर दिल्ली गए हुए थे और वहीं से मोबाइल का उपयोग कर रहे थे, जबकि उनकी मां हंसडीहा के बलवारा गांव में थीं.

लगातार पैसे कटने के मैसेज आने पर उन्हें संदेह हुआ. खाता की जांच करने पर बड़ी राशि की निकासी का पता चला. इसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी मां को सूचित किया और हंसडीहा स्थित बैंक शाखा से संपर्क करने को कहा. मामले की गंभीरता को देखते हुए शुभम कुमार ने नई दिल्ली के साउथ वेस्ट जिला स्थित साइबर थाना में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Jharkhand newsDumka newsCyber criminalCyber crimeDistrict Council Member Radhika Devicyber fraud case in dumkaCrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.