✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : गणतंत्र दिवस पर उपराजधानी में झंडोत्तोलन करेंगे सीएम हेमंत सोरेन, परेड का डीआईजी और डीसी ने किया निरीक्षण

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:20:19 PM

दुमका (DUMKA) : झारखंड की उपराजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है. मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में होगा. यहां सीएम हेमंत सोरेन झंडोत्तोलन करेंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पुलिस लाइन मैदान में किया गया. संथाल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल और दुमका डीसी रविशंकर शुक्ला के परेड का निरीक्षण किया.

14 टुकड़िया लेंगी परेड में भाग

इस वर्ष परेड में कुल 14 टुकड़िया भाग ले रही हैं. जिसमें एसएसबी 35 बटालियन, विजयपुर दुमका, आईआरबी जामताड़ा, आईआरबी पोड़ैयाहाट गोड्डा, झारखंड सशस्त्र पुलिस देवघर, झारखंड सशस्त्र पुलिस साहिबगंज, एसआईआरबी दुमका महिला प्लाटून, जामताड़ा जिला बल, देवघर जिला बल, पाकुड़ जिला बल, साहिबगंज जिला बल, गोड्डा जिला बल, दुमका जिला बल, गृह रक्षा वाहिनी दुमका और एनसीसी दुमका शामिल है.

दिखेंगी आकर्षक झांकियां 

जानकारी देते हुए डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि परेड के साथ-साथ विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग गणतंत्र दिवस समारोह देखने पुलिस लाइन मैदान आएं. वहीं डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन में सीएम झंडोत्तोलन करेंगे.

25 जनवरी को ही दुमका पहुंचेंगे सीएम 

उपराजधानी का दर्जा होने के कारण राज्य के सीएम दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तोलन करते है. अमूमन 25 जनवरी को ही सीएम का दुमका आगमन हो जाता है. अभी तक जिला प्रशासन को सीएम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम नहीं आया है. सीएम द्वारा बिभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ साथ परिसंपत्ति के भी वितरण की संभावना है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:DIG and DC inspected the full exercise of the Republic Day celebration parade in dumkadumka newsrepublic day dumkathe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.