✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : डीलर्स एसोसियेशन ने पुराने समाहारणालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन, सपोर्ट में आई पूर्व मंत्री लुइस मरांडी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:46:40 AM

दुमका (DUMKA): दुमका फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसियेशन की जिला इकाई द्वारा पुराना समाहारणालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया गया. धरना को बीजेपी द्वारा समर्थन दिया गया जिसमें पूर्व समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने डीलर्स एसोसिएशन के समर्थन में भारत सरकार तक इनकी मांगों को पहुँचाने का आश्वासन दिया.

पूरे राज्य में डीलर खाद्यान वितरण लगा देंगे रोक

दरअसल दुमका जिला के लगभग एक हजार डीलर के द्वारा झारखंड सरकार से अपनी मांग रखते हुए.  कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का बकाया राशि राज्य सरकार द्वारा नहीं दिया गया था. लेकिन विधानसभा में दिये गये आश्वाशन के वावजूद अनुकंपा की नीतियों में बदलाव नही किया गया. वहीं राज्य खाद्द निगम के आदेश के बाद भी खाली जुट बोरा के मद में लाखों रुपये बकाये राशि का भुगतान डीलर को नही किया गया है. जिसके कारण डीलरों की स्थिति दिन व दिन खराब होती जा रही है. डीलर्स एशोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि अगर सरकार 15 जून के अंदर समस्या का समाधान नही करती है. तो कोर कमिटी की बैठक कर पूरे राज्य में डीलर खाद्यान वितरण करने पर रोक लगा देंगे.

राज्य सरकार ठगने का कर रही काम

वहीं डीलर्स एसोसिएशन की सपोर्ट में आई बीजेपी नेत्री पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार को सिर्फ ठगने का काम कर रही है. किसी का काम इस राज्य में नही हो रहा है.आज सरकार डीलर की कौन सी मजबूती की बात करती है. इस सरकार को सिर्फ छीनना आता है, देना नही आता है. यह सरकार केंद्र सरकार को यूटिलिटी सर्टीफिकेट नहीं भेजती है. तो केंद्र सरकार दूसरी क़िस्त कहाँ से भेजेगी.

रिपोर्ट. पंचम झा  

Tags:DumkaDemonstration by theDealers Associationin the old Collectorate premisesformer ministerLouis Marandi camein support

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.