✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : बंद पड़े पत्थर खदान से महिला की लाश बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान, जानिए पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:52:06 AM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के चोरबटिया गांव के समीप बंद पड़े पत्थर खदान से एक महिला का शव बरामद हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. साथ ही महिला के शव में दो जगह गोली लगने के निशान भी लगे हुए है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दी. पुलिस ने शव के पास से एक मंगलसूत्र, लेडीज पर्स, खून लगे कपड़े औऱ कई अन्य समान बरामद किया गया था. पुलिस ने शव की पहचान मृत महिला के पर्श में रखे आधार कार्ड और बैंक पासबुक से की. जिसमें महिला का नाम मनीषा कुमारी के रूप मेंकिया गया. बताया जा रहा है कि महिला दुमका में रह कर ब्यूटीपार्लर चला कर अपना भऱण पोषण कर रही थी. मिली जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति हंसडीहा निवासी विनोद जायसवाल से दिसंबर 2022 में तलाक हो चूका था. महिला के दो बच्चे कोर्ट के आदेश पर अपने पिता के साथ रहते हैं. थाना प्रभारी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी प्रक्रिया की जा रहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की गुत्थी सूलझा पाएगी.

हंसडीहा थाना क्षेत्र में हाल - फिलहाल हुए जघन्य हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. कुछ दिनों पहले ही जालवे गांव के पास भी इसी तरह एक हत्याकांड को अंजाम दिया गया था.  हालांकि उस घटना में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है. इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस कब तक कर पाती है इस पर सबों की निगाहें टिकी है.

रिपोर्ट. पंचम झा  

Tags:DumkaDead body of a womanwas recovered froma closed stone quarryin Hansdiha policestation area.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.