✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:30:39 AM

दुमका (DUMKA) : 14 जनवरी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो चुकी है. लोक सभा चुनाव के पहले मतदाताओं का नब्ज टटोलने न्याय यात्रा रूपी रथ पर सवार होकर राहुल गांधी निकल चुके हैं. भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में भी प्रवेश करेगी और 804 किलो मीटर की दूरी तय करेगी. जारी रूट चार्ट के अनुसार यह यात्रा प्रदेश की उपराजधानी दुमका से भी गुजरेगी. दुमका में यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई.

अलग अंदाज से मनाने की तैयारी में कांग्रेसी

बैठक में दुमका जिला कांग्रेस प्रभारी रवींद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे. जिला कांग्रेस कमिटी राहुल गांधी के स्वागत और जिले से विदाई को लेकर बहुत ही संवेदनशील है. यह यात्रा राहुल गांधी की चौथी दुमका यात्रा होगी. इसके पहले वे तीन बार दुमका आ चुके हैं. जिला के कांग्रेसी इस त्यौहार को अलग अंदाज में मनाने की तैयारी कर रहे हैं. हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी के आगमन के रास्तों पर उनका स्वागत करेंगे. उनके साथ पदयात्रा करेंगे और यहां की संस्कृति की झलक भी राहुल गांधी देखेंगे.

अविस्मरणीय होगी राहुल गांधी की यह यात्रा

जिला प्रभारी रवींद्र वर्मा ने कहा कि दुमका जिला प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी अलग पहचान बनाई है. और हम आशा करते हैं कि आने वाले दिन में जो राहुल गांधी की दुमका यात्रा होगी. वह भी अविस्मरणीय होगी. वहीं बैठक में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. सुशील मरांडी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सचिव अरबी खातून ने भी अपने विचारों से कार्यकर्ताओं में तैयारी का जोश भरा.

संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

आज के बैठक में चुनावी माहौल को देखते हुए संगठन पर भी जोरदार चर्चा हुई. जिस प्रखंड में मंडल कमिटी, पंचायत कमिटी एवं बूथ लेवल एजेंट का गठन नहीं हुआ है. उसे एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर जिला कांग्रेस कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया. प्रखंड अध्यक्ष ने एक सप्ताह के अंदर  उपयुक्त कमिटी समर्पित करने का आश्वासन दिया. इस बैठक मे जिला उपाध्यक्ष राजा मरांडी, मनोज अम्बष्ट, प्रेम कुमार साह, शमशाद अंसारी, युगल किशोर सिंह, दीपक अग्रवाल, सुबोध मंडल आदि उपस्थित थे.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandjharkhand today newstoday jharkhand newsjharkhandlatest newsbreaking newsjharkhand dumkacongress party dumkajharkhand dumka latest newsCongress Committee meeting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.