✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका:  झामुमो के 46वां झारखंड दिवस में शामिल होंगे सीएम, कार्यक्रम स्थल का डीसी एसपी ने लिया जायजा

BY - Samiksha Singh

Published at: 02 Feb 2025 04:36 AM (IST)

दुमका:  झामुमो के 46वां झारखंड दिवस में शामिल होंगे सीएम, कार्यक्रम स्थल का डीसी एसपी ने लिया जायजा

दुमका (DUMKA): 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा 46वां झारखंड दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन सहित काफी संख्या में पार्टी के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में सभी 6 जिलों से काफी संख्या पार्टी कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता को सुनने पहुंचेंगे। कल दोपहर बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी जो देर रात तक चलेगी।

कार्यक्रम में सीएम के शामिल होने की सूचना पर शनिवार को  डीसी ए दोडे, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार सहित वरीय पदाधिकारी गांधी मैदान पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे। जिसको लेकर सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा की भीड़भाड़ को देखते हुए अलग से ट्रैफिक प्लान बनाया गया है।  आम लोगों की सुविधा का  ध्यान रखा गया है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 400 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है।

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:JMM's 46th Jharkhand DayHemant SorenBasant sorenGuru jiShibu Sorenकल्पना सोरेनJmm partyDumkaDSP dumkaJharkhand Mukti Morcha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.