✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : तकनीकी डेमोस्ट्रेशन कर बच्चों को अग्नि सुरक्षा के बारे में किया गया जागरूक

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:01:49 AM

दुमका (DUMKA) : धनवाद अग्निकांड ने जन मानस को झकझोर कर रख दिया है. घटना के बाद शासन और प्रसासन ना केबल धनवाद में बल्कि सभी जिलों में अग्निकांड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गयी है. इसी कड़ी में दुमका डीसी के निर्देश पर अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन अग्निशमन विभाग की टीम ने जिला स्कूल परिसर में अग्नि सुरक्षा से सम्बंधित सभी तकनीकियों को डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से विस्तार से बताया.

थोड़ी सी लापरवाही और घट सकती है बड़ी दुर्घटना

अग्निशमन विभाग के हवलदार राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना घट सकती है. उन्होंने कहा कि अग्निशमन से  सम्बंधित तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर और सजग रहकर भविष्य में होने वाले दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है. कहा कि गैस सिलिंडर के रेगुलेटर को बिना काम के कभी भी खुला नही छोड़ना चाहिए. गैस पाइप को जरूरत के अनुसार बदलते रहना चाहिए. सिलेंडर में आग लगने पर पानी से नही बुझाना चाहिए. आग लगने पर अग्निशमन विभाग को और सूचना देनी चाहिए. हवलदार भालेरियन खलको ने बताया कि आग लगाने से घबड़ाना नही चाहिए, बल्कि सूझबूझ से अग्नि को बुझाने का प्रयास करनी चाहिए. कहा कि बिजली का तार कभी भी खुला नही रखना चाहिए. प्लस टू जिला स्कूल के प्रभारी प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने उपायुक्त और अग्निशमन विभाग के प्रति आभार प्रकट करते  हुए कहा कि इस प्रकार के डेमोस्ट्रेशन से बहुत कारगर और सुरक्षात्मक जानकारी प्राप्त होती है. कहा कि सभी संस्थाओं  में इस प्रकार के डेमोस्ट्रेशन दिखानी चाहिए. सभी संस्थाओं और प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र अवश्य होनी चाहिए.

मौके पर मौजूद अधिकारी

मौके पर पूर्व प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार झा, इंटर संकाय प्रभारी मुदस्सर सुल्तान, शिक्षक महेन्द्र राज हंस, अमित कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह, स्नेहलता मराण्डी, राजीव कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार झा, रंजीत लायक, रामप्रसाद यादव, विजय कुमार दूबे, लखी टूडू, अर्चना कुमारी, विद्यासुन्दर नन्दी, शिवराम सिमोन टूडू, प्रकाश कुमार घोष, दिलीप कुमार, अंजू एलिना किस्कू, राजेश कुमार साह, जमाल नासिर, हरेकृष्ण झा, सुचरिता मित्रा, सुबोध कुमार मंडल, आराधना कुमारी, गौतम यादव और शिक्षकेत्तर कर्मचारी गुलशन सोरेन, सन्नी कुमार, सुखदेव पाल, तेरेशा टूडू, जेम्स टुडू, एनोस सोरेन के अलावे विद्यालय के सभी छात्र/छात्रा उपस्थित थे.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:Dumkadumka newsfireawarenessjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.