✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका:एक्शन मोड में अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, बोर्ड की पहली बैठक में 7 प्रस्ताव पारित, ‘दिसोम गुरु’ शिबू सोरेन को सम्मान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 6:19:00 PM

दुमका(DUMKA): नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक में अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया एक्शन मोड में नजर आए. शहर को गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए हर वार्ड में 10-10 मजदूर, एक ट्रैक्टर, ड्राइवर और दो ठेला देने का निर्णय लिया गया. साथ ही पार्षदों को वार्ड स्तर पर कार्यालय खोलने के लिए ₹3000 मासिक किराया देने की घोषणा की गई, ताकि स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके.

शहर को रोशन और जल संकट पर बड़ा फैसला

बैठक में शहर के विकास को गति देने के लिए 1000 नए स्ट्रीट लाइट और 300 पोल खरीदने का निर्णय लिया गया. जल संकट को गंभीरता से लेते हुए पंचायत क्षेत्रों में नए कनेक्शन पर रोक लगाई गई, जबकि शहरी क्षेत्र में पानी कनेक्शन शुल्क ₹7500 से घटाकर ₹2500 कर दिया गया. साथ ही सभी वार्डों में 10-10 वाटर पोस्टर बनाने का निर्देश दिया गया.

‘दिसोम गुरु’ को सम्मान, वेंडर्स जोन का बदलेगा नाम

बैठक में सर्वसम्मति से शहर के फूलो झानो वेंडर्स जोन का नाम बदलकर ‘दिसोम गुरु’ शिबू सोरेन के नाम पर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया. इस निर्णय को झारखंड आंदोलन के महानायक को सम्मान देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. वेंडर्स जोन का आवंटन उच्चतम बोली लगाने वाले शहरी लोगों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.

अन्य फैसले और व्यवस्थाएं भी दुरुस्त

इसके अलावा खूंटा बांध तालाब में नौका विहार के लिए वयस्कों का टिकट ₹20 और बच्चों का ₹10 तय किया गया है. नगर परिषद में कार्यरत 7 दैनिक वेतन भोगियों को कार्यमुक्त करने का भी निर्णय लिया गया. कुल मिलाकर पहली ही बैठक में कई अहम फैसलों के साथ अध्यक्ष का एक्शन मोड साफ दिखाई दिया.

रिपोर्ट:पंचम झा  

Tags:DUMKA NEWSDumka Nagar nigamDumka nagar parishdDumka UpdateDumka breakingDumka ka news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.